Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

राजेश खन्ना की हीरोइन ने सुपरस्टार को बताया घमंडी, बोलीं- ‘उनकी बर्बादी की वजह वो खुद थे, सेट पर करते थे जलील’

राजेश खन्ना की हीरोइन ने सुपरस्टार को बताया घमंडी, बोलीं- ‘उनकी बर्बादी की वजह वो खुद थे, सेट पर करते थे जलील’

Last Updated:

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे अक्खड़ एक्टर्स में शामिल थे. फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार के सिर पर स्टारडम का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा था कि वो अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते थे. राजेश खन्ना अपनी शर्तों पर काम करते थे, लेकिन वो कहते हैं ना कि हर चढ़ते सूरज को एक दिन ढलना ही होता है और राजेश खन्ना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

नई दिल्ली.राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार हीरो थे. उन्होंने इंडस्ट्री में वो शोहरत हासिल की जो बडे़-बड़े लोगों का सिर्फ सपना होता था. राजेश खन्ना ने अपने दौर में फिल्म इंडस्ट्री पर एक तरफा राज किया था, लेकिन एक समय ऐसा आया कि उनका स्टारडम मिट्टी में मिल गया था.

फिल्म इंडस्ट्री में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन के आने से राजेश खन्ना का तख्त डगमगाने लगा और वो धीरे-धीरे दर किनार होते चले गए. करियर के पीक पर राजेश खन्ना ने कइयों के साथ बदतमीजी की और उन्हें फिल्म सेट पर जलील किया था.

राजेश खन्ना की को-स्टार मौसमी चटर्जी ने हालिया इंटरव्यू में एक्टर के स्टारडम के बारे में बात करते हुए कहा कि सफलता ने उन्हें घमंडी बना दिया था. उनके सिर पर स्टारडम कुछ ऐसा सवार था कि वो किसी को कुछ नहीं समझते थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि काका राजेश खन्ना अपनी बर्बादी की वजह खुद ही थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एनडीटीवी के साथ बात करते हुए मौसमी चटर्जी ने कहा कि जैसे-जैसे फिल्मों में अमिताभ बच्चन का कद बड़ा हो रहा था. वैसे-वैसे राजेश खन्ना इंडस्ट्री से साइड लाइन हो रहे थे. अलग-थलग पड़ते ही राजेश खन्ना का करियर डूबने लगा जो वो बर्दाश्त नहीं कर पाए.

sharmila tagore rajesh khanna-2025-05-d05ff8b7a13f2625bd098478648666f9

एक्ट्रेस कहती हैं कि ये सब राजेश खन्ना के कर्मों का फल था. उनके साथ वही हुआ जो उन्होंने बाकी लोगों के साथ किया था. मौसमी चटर्जी कहती हैं कि राजेश खन्ना के सिर पर स्टारडम कुछ ऐसा सवार था कि वो लोगों को जलील करने और नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे.

Rajesh Khanna, Rajesh Khanna Aashirwad bungalow, Salman Khan, Sohail Khan, Rajesh Khanna financial troubles, Rajesh Khanna haunted bungalow, Rajesh Khanna news, Rajesh Khanna biography, राजेश खन्ना के बंगले की कहानी

एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक बार फिल्म के सेट पर काका ने उनसे कुछ ऐसा पूछ डाला था जिससे वो तिलमिला उठी थीं. राजेश खन्ना ने मौसमी से पूछा था कि उनकी बेटी के पिता उनके पति जयंत मुखर्जी हैं या फिर एक्टर विनोद मेहरा.

Rajesh Khanna, Rajesh Khanna Aashirwad bungalow, Salman Khan, Sohail Khan, Rajesh Khanna financial troubles, Rajesh Khanna haunted bungalow, Rajesh Khanna news, Rajesh Khanna biography, राजेश खन्ना के बंगले की कहानी

मौसमी कहती हैं कि उनके इस बेकार सवाल से वो अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने एक्टर को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने राजेश खन्ना से कहा कि उनकी बेटी का पिता कौन है? वो पिता हैं या फिर ऋषि कपूर. एक्ट्रेस का जवाब सुनकर राजेश खन्ना भी हैरान रह गए.

मौसमी चटर्जी ने पहले भी कई बार राजेश खन्ना को घमंडी बताया था. उन्होंने कहा था कि एक्टर की बर्बादी का कारण सिर्फ और सिर्फ उनका घमंड था. दोनों ने साथ में प्रेम बंधन, अनुरोध, भोलाभाला, घर परिवार जैसी फिल्मों में काम किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *