Last Updated:
बॉलीवुड अक्सर स्टारकिड्स अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में कदम रखते हैं, लेकिन हर किसी को पेरेंट्स वाला स्टारडम नसीब नहीं होता है. गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा की बेटी और काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने भी फिल्मों में कदम रखा, लेकिन वो गुमनामी के अंधेरे में खो गईं.

नई दिल्ली. तनिषा मुखर्जी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत श्श्श… से की थी. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसे पवन एस. कौल ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में तनीषा ने एक कॉलेज छात्रा का किरदार निभाया था, जो रहस्यमयी घटनाओं के बीच फंस जाती है. फिल्म में उनके साथ डिनो मोरिया, करन नाथ और सुहासिनी मुले भी नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

काजोल की बहन और तनुजा की बेटी होने के बावजूद तनिषा फिल्मी पर्दे पर कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं. उन्होंने छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमाई थी. वो रियालिटी शो बिग बॉस में भी दिखी थीं, लेकिन वो करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा मुखर्जी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर और जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने अपने करियर के उस दौर को याद किया जब वो फिल्मों में नाम कमाने की कोशिश कर रही थीं. एक्ट्रेस कहती हैं कि एक फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफें झलनी पड़ी थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)
Add News18 as
Preferred Source on Google

मामाराजी के साथ बात करते हुए तनिषा मुखर्जी ने कहा कि ‘नील एंड निक्की’ की शूटिंग के लिए आदित्य चोपड़ा ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था. फिल्ममेकर के ऑफिस में स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि पहले उन्होंने आदित्य के करियर सलाह को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी बातों को आंख मूंद करके मानेंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

उन्होंने याद किया कि पहले फोटोशूट के दौरान उन्हें कहा गया कि उन्हें टोन होना है और अपने लव हैंडल्स यानि कि शरीर के मोटापे को कम करना है. तनिषा ने याद किया, ‘मेरे पहले फोटोशूट में ‘नील ‘एन’ निक्की’ के लिए मेरे पास लव हैंडल्स थे, और उन्होंने कहा, ‘नहीं, तुम ऐसे नहीं दिख सकती. तुम्हें टोन होना पड़ेगा.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

एक्ट्रेस कहती हैं कि फोटोशूट के बाद वो पागल हो गई थीं और उन्होंने अपने शरीर को बदलने की ठान ली थी. वो कहती हैं कि वो फिल्म के लिए इतनी फोकस थीं कि वो दिन रात पागलों की तरह डायटिंग करती थीं. तनिषा कहती हैं कि वो हर एक्सरसाइज, हर मुमकिन डायटिंग करती थीं ताकि शेप में आ सकें. इन सबकी वजह से उन्हें हॉर्मोनल डिस्बैलेंस हो गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा मुखर्जी की फिल्म नील एंड निक्की बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही थी. 7 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने सिर्फ 10 करोड़ की कमाई की थी. इसमें तनिषा के अपोजिट उदय चोपड़ा नजर आए थे. दोनों की रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों ने नकार दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

एक्ट्रेस ने सरकार, टैंगो चार्ली और वन टू थ्री जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल सकी. वो कमर्शियल तौर पर सफल नहीं हो पाईं. तनिषा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करते हुए अरमान कोहली के साथ अपने रिश्ते को गलती और ट्रॉमा बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)


