Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

आधी उम्र की फैन संग की थी शादी, पत्नी-बेटियों को छोड़ गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहा एक्टर, पर कभी नहीं हुआ तलाक

आधी उम्र की फैन संग की थी शादी, पत्नी-बेटियों को छोड़ गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहा एक्टर, पर कभी नहीं हुआ तलाक

Last Updated:

बॉलीवुड का वो पहला सुपरस्टार जिसने इंडस्ट्री में वो स्टारडम देखा जैसा किसी और ने कभी नहीं देखा था. ये हीरो कोई और नहीं, राजेश खन्ना थे. उन्होंने 30 साल की उम्र में 16 साल की फैन से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी हमेशा उथल-पुथल भरी रही. एक्टर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने लगे और मरते दम तक वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहे, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी तलाक नहीं दिया.

bollywood stars with fan, star fan couple in bollywood, dilip kumar and saira banu, rajesh khanna and dimple kapadia, rekha and mukesh aggarwal, jeetendra and shobha kapoor

नई दिल्ली. राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है. पहले दोनों के रिश्ते और फिर अलगाव ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा ही था. वो पहली बार ऋषि कपूर के साथ ‘बॉबी’ में दिखी थीं. पहली फिल्म से एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं.

bollywood stars with fan, star fan couple in bollywood, dilip kumar and saira banu, rajesh khanna and dimple kapadia, rekha and mukesh aggarwal, jeetendra and shobha kapoor

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी. एक्ट्रेस सुपरस्टार की बड़ी फैन थी. वो पहली बार उनसे मिलते ही दीवानी हो गई थीं. जब राजेश खन्ना ने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज किया था तो वो महज 16 साल की थीं और सुपरस्टार 30 साल के.

डिंपल ने एक्टर से शादी करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो उस वक्त कुछ समझ नहीं पाई थीं. वो राजेश खन्ना से शादी को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मुकाम समझ रही थीं. शादी करते ही राजेश खन्ना ने डिंपल को फिल्मों से दूर कर दिया और वो दोनों जल्द ही दो बेटियों के पेरेंट्स बने.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं. धीरे-धीरे अहंकार और घमंड के चलते राजेश खन्ना का करियर बर्बाद होते चला गया. उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और वो इंडस्ट्री से दरकिनार होते जा रहे थे.

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने खुद को शराब के नशे में डूबा लिया और वो आए दिन अपने घर में शराब के नशे में हंगामा करते थे. अपने रिश्ते में आई दरार और सालों तक अलग रहने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था कि जिस दिन उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी, उसी दिन उनके घर में खुशियों का अंत हो गया था.

rajesh Khanna, rajesh Khanna struggle, rajesh khanna stardom, rajesh khanna love life, rajesh khanna marriage, rajesh khanna dimple kapadia

रोज-रोज की लड़ाई-झगड़े से तंग आकर डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया और वो फिर कभी आशीर्वाद नहीं लौटीं. एक्ट्रेस ने पति से अलग होने के बाद अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की. वहीं राजेश खन्ना अपनी गर्लफ्रेंड अनिता आडवाणी के साथ रहने लगे.

राजेश खन्ना और अनिता आडवाणी आखिरी पलों तक लिव इन में रहते थे. पूर्व एक्ट्रेस ने खुद को सुपरस्टार की सरोगेट पत्नी तक कहा था. राजेश खन्ना के चले जाने के बाद अनिता और एक्टर के परिवार के बीच उनकी संपत्ति को लेकर विवाद भी चला था.

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ताउम्र अलग रहे, लेकिन एक्ट्रेस ने सुपरस्टार को कभी तलाक नहीं दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि डिंपल कपाड़िया उन्हें तलाक नहीं देना चाहती हैं और इसकी वजह सिर्फ उन्हें मालूम है. हालांकि डिंपल ने कभी भी पब्लिक में राजेश खन्ना और उनकी गर्लफ्रेंड अनिता को लेकर किसी तरह की कोई बयानबाजी नहीं की और न ही किसी तरह की अनुचित टिप्पणी की. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *