फिल्म कृष्ण अवतारम पार्ट 1 को एक भव्य और भावनाओं से भरी प्रस्तुति के रूप में देखा जा रहा है। इसकी कहानी जगन्नाथ पुरी से शुरू होकर वृंदावन तक जाती है, जहां श्री कृष्ण के जीवन, प्रेम और उनकी दिव्य लीलाओं को बहुत ही खूबसूरती और सरल तरीके से दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में राधा, सत्यभामा और रुक्मणी के साथ कृष्ण के रिश्तों को बड़े ही भावपूर्ण अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों के दिल को छू जाता है। फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स काफी शानदार हैं, जो इसे देखने का अनुभव और भी खास बना देते हैं। इसके साथ ही संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के भाव को और गहरा करते हैं। कहा जाता है कि भगवान पर फिल्म बनाते समय “भाव” सबसे जरूरी होता है, और यह फिल्म उस भावना को बखूबी दर्शाती है। अभिनय की बात करें तो सिद्धार्थ गुप्ता ने श्री कृष्ण के किरदार में बहुत ही शानदार काम किया है। उनके साथ सुष्मिता भट्ट (राधा), संस्कृति जैना (सत्यभामा) और निवासिनी कृष्णन (रुक्मणी) ने भी अपने-अपने रोल को पूरी ईमानदारी से निभाया है। निर्देशक हार्दिक गज्जर की इस विषय पर मजबूत पकड़ साफ नजर आती है, जिसने फिल्म को एक सुंदर और संतुलित रूप दिया है। कुल मिलाकर, यह एक ऐसी फिल्म है जिसे परिवार के साथ बैठकर आराम से देखा जा सकता है। इसमें भव्यता के साथ-साथ गहरी भावनाएं भी हैं, जो इसे खास बनाती हैं। इसी वजह से इसे 5 में से 4 स्टार दिए गए हैं
You can share this post!
administrator


