बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इस शुक्रवार को भी जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिली. ‘राजा शिवाजी’ के आगे नई रिलीज फिल्में ‘दादी की शादी’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ तक का सिक्का नहीं चल पाया. दोनों ही फिल्में धराशायी हो गईं. इसके साथ ही ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के साथ ही ‘पैट्रियट’ भी शुक्रवार को दम नहीं दिखा पाईं. चलिए बताते हैं किसने कितना कलेक्शन किया.
‘राजा शिवाजी’ का 8वें दिन का कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ केवल दो भाषाओं में कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला. 8वें दिन भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जहां सबकी कमाई लाखों में सिमटी है वहीं, इसकी कमाई करोड़ों में रही.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने 8वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार को 3.20 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने हिंदी में 70 लाख और मराठी में 2.50 करोड़ की कमाई की है.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.85 करोड़ का बिजनेस किया था.
| फिल्में | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| राजा शिवाजी (डे-8) | 3.20 करोड़ | 17.1% |
| भूत बंगला (डे-22) | 1.75 करोड़ | 10.0% |
| धुरंधर 2 (डे-51) | 42 लाख | 16.4% |
| पैट्रियट (डे-8) | 67 लाख | 14.0% |
यह भी पढ़ें: कौन हैं Roopa Ganguly? ‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार से हुईं मशहूर, पश्चिम बंगाल में डिप्टी CM बनने की चर्चा
‘भूत बंगला’ का 22वें दिन का कलेक्शन
इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, ये फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को टक्कर दे रही है लेकिन उसके मुकाबले शुक्रवार को इसकी कमाई काफी कम रही.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे शुक्रवार यानी कि 22वें दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 151.75 करोड़ रुपये हो गई है.
– वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़, दूसरे हफ्ते 43.75 करोड़ और तीसरे हफ्ते 21.85 करोड़ का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा ‘धुंरधर 2’ का ‘अनदेखा अवतार’
लाखों में सिमटी ‘धुरंधर 2’ और ‘पैट्रियट’ की कमाई
बहरहाल, अगर ‘धुरंधर 2’ और ‘पैट्रियट’ की कमाई की बात की जाए तो दोनों की कमाई अब लाखों की डिजिट में सिमटने लगी है. सैकनिल्क के अनुसार, मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ ने 8वें दिन 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसकी कुल ऑक्यपेंसी 14.0 प्रतिशत दर्ज की गई है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.65 करोड़ हो चुका है.
इसके साथ ही आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई के बारे में बता करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 51वें दिन यानी कि 8वें शुक्रवार को 42 लाख का बिजनेस किया, जिस पर 16.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म 1,141.09 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) कर चुकी है.
(नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)


