Last Updated:
आज मदर्स डे है और इस मौके पर कई सारी बॉलीवुड फिल्में आपको मां के प्यार की याद दिलाएंगी. मां के ऊपर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में बनी हैं. लेकिन आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करेंगे जिसमें एक मां ने अपने दमदार डायलॉग्स से थिएटर में बैठे लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे.

नई दिल्ली. गुजरे जमाने में कई एक्ट्रेसेस ऐसी थीं जिन्होंने पर्दे पर अक्सर सिर्फ मां का किरदार अदा किया था. राखी, फरीदा जलाल, निरुपा रॉय और रीमा लागू जैसी अदाकाराओं ने अपनी जिंदगी में ज्यादातर फिल्मों में सिर्फ मां का रोल अदा किया था.

आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें मां के रूप में निरुपा रॉय ने पर्दे पर गदर मचा दिया था. वो दो सुपरस्टार्स की मां के तौर पर उनपर भी भारी पड़ी थीं. आज जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 1975 में आई फिल्म ‘दीवार’ है.

दीवार में शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, परवीन बॉबी और नीतू सिंह ने लीड रोल अदा किया था. निरुपा रॉय ने शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की मां का रोल अदा किया था. सलीम-जावेद की जोड़ी की इस फिल्म ने बिग बी के करियर की दिशा बदलकर रख दी थी. दीवार ने एक-दो नहीं कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स झटके थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एंग्री यंग मैन बनकर अमिताभ बच्चन ने एक नई तरह की फिल्मों की राह खोली. इस फिल्म के लिए कई सारे कलाकारों को अप्रोच किया था, लेकिन इसे एक्टर की किस्मत कहें या कुछ और आखिरकार वो बिग बी के खाते में जा गिरी. फिल्म के लिए सलीम-जावेद ने राजेश खन्ना को भी अप्रोच किया था, लेकिन वो ऐसा किरदार अदा करने का रिस्क नहीं लेना चाहते थे.

सलीम-जावेद की लिखी दीवार के कुछ डायलॉग्स ऐसे हैं जिन्हें लोग आज भी नहीं भूले हैं. एक सबसे दमदार संवाद था- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, शोहरत है, दौलत है और तुम्हारे पास क्या है. जिसपर शशि कपूर कहते हैं-मेरे पास मां है. ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है.

यूं तो इस फिल्म में सलीम-जावेद ने अपनी कलम से कुछ ऐसे डायलॉग्स लिखे थे जिसे सुनकर भूलना संभव नहीं है. एक और ऐसा ही दमदार डायलॉग था, ‘मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता’. लेकिन आज जिस एक खास डायलॉग की बात कर रहे हैं, उसके थिएटर में गूंजते ही ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो गए थे.

निरुपा रॉय ने शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की मां के रोल में पर्दे पर तहलका मचा दिया था. कई सीन्स में वो दोनों पर भारी पड़ी थी. अपनी कमाल की डायलॉग डिलिवरी से निरुपा रॉय ने हर सीन को बांधे रखा.

कई कलाकारों द्वारा ठुकराए जाने के बाद जब अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के साथ यश चोपड़ा ने दीवार बनाई, तो फिल्म ने शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया. उस वक्त फिल्म को 1.3 करोड़ की लागत से बनाया गया था, जो काफी ज्यादा था. लेकिन दीवार ने छप्परफाड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने करीबन 7 गुना ज्यादा मुनाफा कमाया था. दीवार ने करीबन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.


