Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘मैं बिना पिये नहीं सो सकती, अपना दिमाग सुन्न करना था’, ऋषि कपूर के निधन से टूटी थीं नीतू, पीने लगी थीं शराब

‘मैं बिना पिये नहीं सो सकती, अपना दिमाग सुन्न करना था’, ऋषि कपूर के निधन से टूटी थीं नीतू, पीने लगी थीं शराब

Last Updated:

नीतू कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. इन दिनों अपनी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वह फिल्म के प्रमोशन में ऋषि कपूर की मौत के बाद अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे दुख, अकेलापन और नींद न आने की वजह से वह भावनात्मक रूप से बहुत परेशान हो गई थीं.

Neetu Kapoor Drink

नीतू कपूर ने 8 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. 21 साल की उम्र तक वह अपने दौर के सबसे बड़े सितारों जैसे शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम कर चुकी थीं. उन्होंने ऋषि कपूर के साथ भी 11 फिल्मों में एक्टिंग की. और जनवरी 1980 में मुंबई के चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया और इसके बारे में भी बात की थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink

नीतू कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में कहा था, “अपना करियर छोड़ना मेरा फैसला था. मुझे परिवार चाहिए था. मैं काम करते-करते थक गई थी. मैंने अपने सात साल के करियर में लगभग 70 फिल्में की थीं, हर दिन तीन शिफ्ट में. मुझे डर नहीं था क्योंकि मैं ऋषि के परिवार से पहले ही अच्छी तरह से मिल चुकी थी और उन्हें जानती थी.” नीतू और ऋषि कपूर की शादी को 40 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं, रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर. 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का दो साल तक ल्यूकेमिया से लड़ने के बाद निधन हो गया. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस का दिल टूट गया, लेकिन नीतू के लिए यह नुकसान बेहद निजी और भारी था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink

नीतू कपूर ने अब सोहा अली खान ने पॉडकास्ट में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ कई खुलासे किए. नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके करीबी लोगों ने उन्हें थेरेपी लेने की सलाह दी थी, लेकिन वह इस विचार से जुड़ नहीं पाईं. उन्होंने कहा,”आपको हमेशा बात करनी चाहिए. मैं थेरेपिस्ट में विश्वास नहीं करती, लेकिन दोस्तों में करती हूं. आपके पास 4-5 दोस्त होने चाहिए जिनसे आप खुलकर बात कर सकें.” उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बार थेरेपिस्ट से बात की थी, लेकिन उस दौरान खुद से सवाल किया. “मैं बहुत डाउन थी. मैंने थेरेपिस्ट से बात की और कहा, ‘क्या कर रही हूं मैं?'” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Neetu Kapoor Drink-

नीतू कपूर ने कहा कि प्रोफेशनल मदद तभी काम करती है जब इंसान खुद को मदद करने के लिए तैयार हो. “यह सब बेकार है. जब तक आप खुद मजबूत नहीं हैं, आपको खुद फैसला लेना होता है.” उन्होंने आगे बताया कि यह बात किसी भी आदत पर लागू होती है, चाहे वह स्मोकिंग हो या ड्रिंकिंग. उनके अनुसार, कोई भी इंसान को बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जब तक वह खुद से यह फैसला न ले. उन्होंने कहा, “मैं बिना पीए सो नहीं पाती थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink 1

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर की मौत ने उनकी नींद को कितना प्रभावित किया. उन्होंने कहा, “जब वह चले गए, एक महीने तक मैं सो नहीं पाई. या शायद 2-3 महीने तक मैं सो नहीं पाई. और मैं ड्रिंकिंग में चली गई. मैंने पीना शुरू कर दिया, और फिर मैं बिना पीए सो नहीं पाती थी.” उन्होंने बताया कि वह अपने उस रूप से बहुत असहज थीं क्योंकि वह हमेशा से हेल्थ-कॉन्शस रही हैं. उन्होंने कहा, “क्योंकि मैं बहुत हेल्थ-कॉन्शस हूं, मुझे खुद का वह रूप पसंद नहीं था. मुझे बस अपना दिमाग सुन्न करना था और सो जाना था. मुझे खुद पसंद नहीं थी. तो मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया और कहा, ‘मेरे साथ यह हो रहा है, मुझे मदद चाहिए. मुझे यह पसंद नहीं है, और मैं ऐसी नहीं हूं’.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink

नीतू ने आगे बताया कि उनके डॉक्टर रोज उनके घर आते थे, उन्हें इंजेक्शन देते थे और तब तक रुकते थे जब तक वह सो न जाएं. “यह 10 दिन तक चला. 11वें-12वें दिन मैंने कहा, ‘डॉक्टर, अब मैं ठीक हूं. मुझे लगता है कि अब मुझे इसकी जरूरत नहीं है. मैं आगे बढ़ सकती हूं,'” उन्होंने याद किया कि कैसे फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें फिर से एक्टिंग में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा,”जब मैं अपने कमरे में जाती थी, तो सो नहीं पाती थी. करण ने कहा, ‘नीतू जी, आपको फिल्म करनी है.'” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink

आखिरकार नीतू कपूर ने ‘जुग जुग जीयो’ से स्क्रीन पर वापसी की, लेकिन माना कि यह आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “मैं ‘जुग जुग जीयो’ करते वक्त बहुत नर्वस थी. हर शॉट से पहले कांपती थी. मैंने 70-80 फिल्में की हैं, लेकिन मेरे पास हिम्मत नहीं थी. लेकिन मैंने किया, और इससे मुझे मदद मिली.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

Neetu Kapoor Drink

नीतू कपूर ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर की मौत के बाद जल्दी काम पर लौटने के लिए उन्हें कितना जज किया गया. “‘ओह! वह अभी गए हैं और वह एक्टिंग में कूद गई,’ लोग ऐसा कहते थे,” उन्होंने याद किया. “लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया,” उन्होंने आगे कहा. अभिनेत्री ने कहा कि अब वह मजबूरी में काम नहीं करतीं. “आज मुझे काम करने की जरूरत नहीं है.” उन्होंने बताया कि वह एक्टिंग सिर्फ इसलिए करती हैं क्योंकि इससे उन्हें खुशी मिलती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @neetu54)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *