
Last Updated:
किस्मत इंसान की पूरी जिंदगी बदलकर रख देती है. किसी एक्टर का बना बनाया करियर बना ठप कर देती है. ऐसा ही आमिर खान संग काम कर चुके इस एक्टर के साथ भी हुआ था, जिसने बॉर्डर जैसी फिल्म तक रिजेक्ट कर दी थी.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में ऐसे कई कलाकार रहे, जिन्हें बहुत जल्द ही इडंस्ट्री में पहचान मिल गई. लेकिन वो अपनी इस पहचान को ज्यादा समय तक भुना नहीं पाए और गुमनाम की अंधेरे में खो गए. ऐसी ही कहानी जाने माने एक्टर मामिक सिंह की भी है.
मामिक सिंह ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म’जो जीता वही सिकंदर’ में उनके भाई का रोल निभाकर की थी. फिल्म में भले ही उनका रोल लीड नहीं था, लेकिन आमिर के भाई के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था.
फिल्म में उन्होंने रतन नाम के ऐसे लड़के का रोल निभाया था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में उन्होंने अपने लुक और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों का ध्यान खींचा था. फिल्म में उनका गुड लुकिंग स्टाइल भी लोगों को भा गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ‘जो जीता वो ही सिंकदर’ में आमिर खान और आयशा जुल्का के करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली थी. दोनों को अपने करियर के लिए नई दिशा भी मिली. लेकिन साथ ही ही के मामिक सिंह के करियर के लिए भी ये फिल्म वरदान साबित हुई थी.
इस फिल्म के बाद उन्हें कई और प्रोजेक्ट मिलने लगे. देखते ही देखते ही उनका करियर आगे बढ़ने लगा. लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी में गलत संगत ने एंट्री ले ली. वह नशे की आदत के शिकार होने लगे. धीरे-धीरे उनकी इस आदत ने उनके करियर पर असर डालना शुरू किया.
नशे की लत बढ़ने के साथ ममिक सिंह की पर्सनल लाइफ भी प्रभावित होने लगी. परिवार और करीबी लोगों से दूरियां बढ़ने लगीं. उनका करियर भी धीरे-धीरे पटरी से उतरने लगा.
एक समय ऐसा आया जब ममिक सिंह को एहसास हुआ कि अगर उन्होंने खुद को नहीं संभाला, तो सब कुछ खत्म हो सकता है. इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी बदलने का फैसला लिया. उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट भी निकलने लगे.
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोट्स के मुताबिक फिल्म बॉर्डर में भी ममिक नजर आ सकते थे, लेकिन उनके उस बुरे वक्त की वजह से उनके हाथ से वो फिल्म भी निकल गई थी. बाद में उन्होंने और उनके परिवार ने उन्हें नशे की दलदल से बाहर निकाला और वह फिर से काम करने लगे थे, लेकिन वह दोबारा इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए थे.


