Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, लड़कियां चाहेंगी मैं उनका पति बनूं’, कठिन दिनों में इस सुपरस्टार ने की थी भविष्यवाणी

Last Updated:

मुंबई की भीड़ में सपनों का पीछा करने वाला एक लड़का कभी अपने आत्मविश्वास के लिए जाना जाता था. इंडस्ट्री में जगह बनाने की जद्दोजहद के बीच उसने खुलेआम कह दिया था कि एक दिन पूरा बॉलीवुड उसके नाम से चलेगा. उस अभिनेता का भरोसा सिर्फ स्टार बनने तक सीमित नहीं था, बल्कि उसे यकीन था कि दर्शक उसके किरदारों में अपना बेटा, पति और परिवार देखेंगे. उस दौर में उसकी बातें कई लोगों को ओवरकॉन्फिडेंस लगी थीं, लेकिन समय ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ सपने नहीं देख रहा था, बल्कि अपनी किस्मत खुद लिख रहा था. आज उसकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में होती है.

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

नई दिल्ली. संघर्ष के दिनों में बड़े-बड़े सपने देखना आसान नहीं होता, लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा स्टार था जिसे खुद पर इतना भरोसा था कि उसने सालों पहले ही अपनी सफलता की कहानी लिख दी थी. टीवी सीरियल्स और छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने एक वरिष्ठ पत्रकार से बातचीत में दावा किया था कि एक दिन वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा, इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा था कि मांएं उसे अपना बेटा मानेंगी और लड़कियां चाहेंगी कि वह उनका पति बने. उस वक्त शायद किसी ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन वक्त के साथ उसकी हर भविष्यवाणी सच साबित होती चली गई. आज वही सुपरस्टार करोड़ों दिलों की धड़कन और बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है.

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के ‘किंग खान’ कहलाते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने सालों पहले ही अपने इस मुकाम की भविष्यवाणी कर दी थी. संघर्ष के दिनों में ही शाहरुख को पूरा भरोसा था कि एक दिन वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे. यह खुलासा वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने एक इंटरव्यू में किया है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में ज्योति वेंकटेश ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को उस दौर में करीब से देखा था, जब एक्टर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उस समय शाहरुख टीवी शोज और छोटे रोल्स से अपनी पहचान बना रहे थे. ज्योति वेंकटेश के मुताबिक, शाहरुख में शुरुआत से ही गजब का आत्मविश्वास था और वह खुलकर अपनी बात कहते थे. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

ज्योति वेंकटेश ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने उन्हें अपने कमरे में डिनर के लिए बुलाया था. बातचीत के दौरान शाहरुख ने बेहद आत्मविश्वास से कहा था, ‘मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा.’ पत्रकार के मुताबिक, उस वक्त भी शाहरुख का अंदाज बिल्कुल अलग था. वह न तो डिप्लोमैटिक थे और न ही अपनी बात छिपाते थे. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

इंटरव्यू में पत्रकार ने आगे बताया कि शाहरुख खान ने उनसे कहा था कि वह ऐसी फिल्में करना चाहते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं. उन्होंने कहा था, ‘मांएं सोचेंगी कि यह मेरा बेटा है, पत्नियां सोचेंगी काश ये मेरा पति होता और बच्चे सोचेंगे काश ये मेरे पिता होते.’ फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

शाहरुख खान का यही विजन बाद में उनकी फिल्मों में भी नजर आया. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिनसे दर्शकों ने गहरा भावनात्मक रिश्ता महसूस किया. रोमांस के बादशाह के रूप में उनकी छवि ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रिय बना दिया. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

ज्योति वेंकटेश ने यह भी बताया कि शाहरुख खान आज इतने बड़े सुपरस्टार बनने के बाद भी पहले जैसे ही हैं. उनके मुताबिक, लगभग 10 साल पहले जब उनकी दोबारा मुलाकात हुई, तब भी शाहरुख का व्यवहार नहीं बदला था. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा था कि वह अब फिल्मों में एक्टिंग के लिए ज्यादा पैसे नहीं लेते और बड़े बैनर्स व निर्देशकों के साथ कई बार मुफ्त में भी काम कर लेते हैं. शाहरुख ने यह भी कहा था कि उनकी लाइफस्टाइल विज्ञापनों से होने वाली कमाई से चलती है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

Shah rukh khan, Shah rukh khan news, when Shah Rukh Khan manifested I will rule Bollywood,  senior journalist Jyothi Venkatesh,  journalist Jyothi Venkatesh on Shah Rukh Khan early days, शाहरुख खान, जब शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी मैं बॉलीवुड पर राज करूंगा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश, पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों पर बात की

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ से की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार बना लिया. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *