Last Updated:
बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे हैं जो एक-दूसरे को रत्ती भर पसंद नहीं करते हैं. कभी किसी फिल्म के सेट पर छोटी-मोटी बात को लेकर, तो कभी किसी निजी वजह से इन सितारों के बीच ऐसी दीवार आई कि ये एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं.

नई दिल्ली. सबसे पहले इस लिस्ट में बिपाशा बसु और करीना कपूर का नाम शामिल है. दोनों के बीच फिल्म ‘अजनबी’ की शूटिंग के दौरान ऐसा झगड़ा हुआ था कि फिर दोनों ने कभी बात नहीं की. उस समय खबरें आई थीं कि दोनों के बीच कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग को लेकर बड़ा विवाद हुआ था.

इनकी ठंडी ट्यूनिंग 2000 के दशक की सबसे चर्चित कैटफाइट्स में से एक बन गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए थे कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. करीना कपूर और बिपाशा बसु ने इंटरव्यूज में एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी.

2010 में ‘कॉफी विद करण’ शो में साथ नजर आने के बाद रणबीर कपूर और सोनम कपूर की दोस्ती में दरार आ गई थी. शो के दौरान सोनम ने सवाल उठाया था कि क्या रणबीर अच्छे बॉयफ्रेंड बन सकते हैं. बाद में सोनम ने माना कि उनकी बातों से दोनों के बीच दूरी आ गई थी. सोनम कपूर के बयान की वजह से उनके और रणबीर कपूर में दूरियां आ गई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बिपाशा बसु और अमीषा पटेल के बीच में भी कैटफाइट रही है. इस फसाद की जड़ करण जौहर थे. करण जौहर ने अपने शो पर अमीषा से बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म में उनके बोल्ड किरदार पर सवाल किया था. करण ने फिर बिपाशा से अमीषा के जवाब पर रिएक्शन मांगा था जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी. उनका कभी आमना-सामना नहीं हुआ था.

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी की दोस्ती 2000 के दशक की शुरुआत में तब बिगड़ गई जब रानी ने 2003 की फिल्म ‘चलते चलते’ में ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया. एक समय पर ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हुआ करती थीं, लेकिन शाहरुख ने जब ऐश्वर्या को रानी मुखर्जी से रिप्लेस किया तो दोनों के बीच दरार आ गई. दोनों के बीच रिश्ते इतने बिगड़ गए कि ऐश्वर्या ने रानी मुखर्जी को अपनी शादी में भी नहीं बुलाया. इसके पीछे अभिषेक बच्चन को भी वजह माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक और रानी ने कुछ समय के लिए डेट किया था.

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु कभी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे, लेकिन उनका ब्रेकअप काफी कड़वाहट भरा रहा. दोनों एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो कपल ने एक-दूसरे से कभी बात तक नहीं की. वो हमेशा एक-दूसरे को इग्नोर करते रहे हैं.

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच दूरियां कई साल पहले शुरू हुई थीं. कंगना ने दीपिका के मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वाले कैंपेन पर भी कई बार तंज कसा था. हालांकि कंगना ने अपने लेटेस्ट बयान में दीपिका पादुकोण को शानदार एक्ट्रेस बताते हुए उनकी तारीफ की थी.

शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती और अनबन दोनों ही हमेशा चर्चा में रही हैं. दोनों के रिश्ते में दरार 2008 में कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई एक तीखी बहस के बाद आई थी. कई साल तक वो एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते थे.जिस पार्टी में सलमान होते, वहां शाहरुख नहीं जाते और जहां शाहरुख होते, वहां सलमान नहीं जाते थे. हालांकि कई साल बाद बाबा सिद्दीकी ने दोनों की सुलह करा दी थी.


