Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘फैमिली और दोस्त रुकावट डालते हैं’, अमिताभ बच्चन को हो रही फोकस में दिक्कत! नोट में दी 2 सलाह

‘फैमिली और दोस्त रुकावट डालते हैं’, अमिताभ बच्चन को हो रही फोकस में दिक्कत! नोट में दी 2 सलाह

Last Updated:

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट और ब्लॉग पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, काम और जीवन से जुड़े विचार, दोस्तों और अपने करियर के बारे में अपडेट्स शेयर करते हैं. पिछले कई समय से वह अपनी समस्या और बढ़ती उम्र के चलते आने वाली दिक्कतों के बारे में फैंस को अपडेट दे रहे है.

Amitabh bachchan

दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा है. अमिताभ ने अपने लेटेस्ट पोस्ट एक सलाह दी है. यह एप्पल के सीईओ रहे स्टीव जॉब्स ने कोट की थी. उन्होंने बताया कि एप्पल के सीईओ ने जीवन में ‘फोकस’ के महत्व को कैसे देखा. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ” जीवन और काम करने के तरीकों पर कुछ सबसे प्रेरणादायक शब्द पढ़ें.” (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “दो शब्द … सिग्नल और नॉइज़ .. सिग्नल का मतलब है फ़ोकस. जब आप फ़ोकस करते हैं, तो आपको आगे बढ़ाने वाली एकमात्र चीज़ वह होती है जो करने की ज़रूरत है .. कुछ दिनों में नहीं, कल नहीं, किसी खास समय पर नहीं.” (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Amitabh bachchan

अमिताभ ने आगे लिखा, “इसे अभी करो!!!! नॉइज़ वे सभी दूसरी चीज़ें हैं जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक लगती हैं, जैसे सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए समय बिताना, दोस्तों या यहां तक कि परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताना. ये सभी फ़ोकस में रुकावट डालती हैं .. और इन्हें ही नॉइज़ कहा जाता है.”(फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “तो अब आप तय करें कि आप फ़ोकस या सिग्नल के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं या नॉइज के साथ. सफलता फ़ोकस से ही मिलती है.” दूरदर्शी इनोवेटर स्टीव जॉब्स, एप्पल के सह-संस्थापक, ने अपनी क्रिएटिविटी और लगातार इनोवेशन की चाह से दुनिया पर गहरा असर छोड़ा और लाखों लोगों को अलग सोचने के लिए प्रेरित किया. (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Amitabh bachchan

इससे पहले, पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया कल्चर और हर दिन फैलने वाली अफवाहों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “जानकारी की रफ्तार अब एक बटन दबाने जितनी हो गई है… दिमाग के ‘सोचने वाले बटन’ की नहीं… जिसे अब इस ‘नेट’ नाम के माध्यम ने पीछे छोड़ दिया है…”

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “…और नए खुलासे आपको नई चीजों के पीछे भागने को मजबूर करते हैं. जो लोग पुराने समय में जी चुके हैं और अब इस नए तरीके को देख रहे हैं, उनके लिए ये समय की दिलचस्प कहानी है.” (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “‘समय’ हमेशा भरोसेमंद तत्व रहा है… और ये सम्मानजनक यादें भी लाता है… जिसे वही समझ सकते हैं जिन्होंने वो समय जिया है… आज के लिए शायद ये मायने नहीं रखता… वे ‘अभी’ में जी रहे हैं, जैसे हम भी अपनी उम्र में नए आविष्कारों और निर्देशों का सामना कर रहे थे.” (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

Amitabh bachchan blog

बात करें वर्कफ्रंट की, तो अमिताभ आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में थे. बिग बी के अश्वत्थामा के किरदार को खूब सराहा गया और फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिलहाल वे इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं.(फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *