Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में 2 बिग बॉस विनर आमने-सामने, किसे मिली मोटी फीस! कौन बना सबसे ‘महंगा खिलाड़ी’?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में 2 बिग बॉस विनर आमने-सामने, किसे मिली मोटी फीस! कौन बना सबसे ‘महंगा खिलाड़ी’?

Last Updated:

रोहित शेट्टी का मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी शूटिंग मई 2026 में केप टाउन में होगी. इस सीजन में रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, जिन्हें शो का सबसे महंगा कंटेस्टेंट माना जा रहा है. रुबीना की फीस जहां पिछले सीजन के मुकाबले बढ़ने की उम्मीद है, वहीं गौरव खन्ना भी अपनी भारी-भरकम फीस को लेकर सुर्खियों में हैं. इनके अलावा करण वाही और अविका गौर जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं. यह शो जून या जुलाई 2026 तक प्रसारित हो सकता है.

Khatron Ke Khiladi 15, bigg boss winners, Rubina Dilaik, Gaurav Khanna, Rubina Dilaik vs Gaurav Khanna, Highest Paid Contestant, Rohit Shetty, bigg boss winners

नई दिल्ली: आपका पसंदीदा स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है. इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से काफी चर्चा हो रही है. लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट्स का सामना करने के लिए कौन-कौन से सितारे साउथ अफ्रीका की उड़ान भरने वाले हैं. (फोटो साभार: Instagram@gauravkhannaofficial@rubinadilaik)

Rubina dilaik daughters-

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना सबसे ऊपर हैं. इनके अलावा, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, अविका गौर और करण वाही जैसे कलाकार भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. इतने बड़े सितारों के एक साथ आने से फैन्स के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

Gaurav khanna KKK 15

सबसे बड़ा सवाल जो सबके मन में है, वो यह है कि इस बार सबसे ज्यादा फीस किसे मिल रही है? चर्चा है कि रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं. दोनों की ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है और बिग बॉस जैसे शोज के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

rubina

रुबीना दिलैक की बात करें तो वो पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रह चुकी हैं. खबरों की मानें तो पिछली बार उन्होंने हर एपिसोड के करीब 10 से 15 लाख रुपये लिए थे. इस बार उनकी फीस और भी ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि उनकी डिमांड इंडस्ट्री में काफी बढ़ गई है.

Gaurav khanna KKK 15

गौरव खन्ना का नाम भी खूब सुर्खियों में है. बताया जा रहा है कि बिग बॉस के पिछले सीजन में उन्होंने हर हफ्ते करीब 17.5 लाख रुपये चार्ज किए थे. जीत हासिल करने के बाद अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए उन्होंने अपनी फीस में अच्छा-खासा इजाफा किया है, जो उन्हें टॉप पर ला सकता है.

Rohit Shetty, firing case, Rohit Shetty firing case, रोहित शेट्टी, फायरिंग केस, रोहित शेट्टी फायरिंग केस

मेकर्स की तरफ से अभी तक फीस को लेकर कोई बयान नहीं आया है. अक्सर ऐसे शोज में सितारों की फीस उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी और पिछले प्रोजेक्ट्स की सफलता पर निर्भर करती है. फिलहाल, रुबीना और गौरव के बीच इस ‘महंगे कंटेस्टेंट’ की रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है.

kkk 15

शो की शूटिंग इसी साल मई के आसपास शुरू होने की संभावना है. सभी कंटेस्टेंट्स को केप टाउन भेजा जाएगा, जहां वे रोहित शेट्टी की निगरानी में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट करेंगे. फैन्स अब बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब ये सितारे डर का सामना करते हुए नजर आएंगे.

rohit shetty

यह सीजन जून या जुलाई 2026 तक टीवी पर दस्तक दे सकता है. अगर आप भी रोहित शेट्टी के इस एडवेंचर शो के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाइए. जल्द ही कलर्स टीवी पर आपको अपने पसंदीदा सितारों की चीखें और उनके साहस की नई कहानियां देखने को मिलेंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *