Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

कौन हैं Roopa Ganguly? ‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार से हुईं मशहूर, पश्चिम बंगाल में डिप्टी CM बनने की चर्चा

कौन हैं Roopa Ganguly? ‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार से हुईं मशहूर, पश्चिम बंगाल में डिप्टी CM बनने की चर्चा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 293 में से 207 सीटें मिली. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, जिसके बाद एक नाम की खूब चर्चा हो रही है वो हैं रूपा गांगुली. रूपा गांगुली के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर बनी हुई है कि वह राज्य की डिप्टी सीएम बनाई जा सकती हैं. रूपा टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्हें ‘महाभारत’ में द्रौपदी के रोल के लिए जाना जाता है. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में.

कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं रूपा गांगुली

रूपा गांगुली कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म 25 नवंबर, 1966 को पश्चिम बंगाल में कोलकाता के कल्याणी में हुआ था. कोलकाता में ही उन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की और फिर बाद में उन्होंने अभिनय में करियर बनाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के बेलतल्ला गर्ल्स हाई स्कूल से हासिल की. वहीं, कोलकाता यूनिवर्सिटी से ही रूपा ने बीए की डिग्री हासिल की.

Roopa Ganguly - IMDb

रूपा गांगुली का करियर

रूपा गांगुली मूल रूप से बंगाली एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. उनका पहला बंगाली टीवी सीरियल ‘मुक्तबंध’ था. वहीं, हिंदी में एक्ट्रेस को ‘गणदेवता’ सीरियल से पहली बार ब्रेक मिला था. रूपा गांगुली ने फिल्मों में भी काम किया था. उनकी पहली बंगाली फिल्म ‘निरुपमा’ थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी में भी काम किया. इसमें ‘साहेब’ (1985), ‘एक दिन अचानक’ (1989), ‘सौगंध’ (1991) और ‘प्यार का देवता’ (1990) जैसी फिल्मों में भी काम किया. 

यह भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं विजय

‘महाभारत’ से मिली पहचान

रूपा गांगुली को पहली बार इंडस्ट्री में पहचान टीवी शो ‘महाभारत’ से मिली थी. बी आर चोपड़ा उनके काम से काफी इंप्रेस थे. यही वजह थी कि उन्होंने उन्हें अपने सीरियल में द्रौपदी का रोल दिया. उन्हें द्रौपदी के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया और आज भी उन्हें इसके लिए जाना जाता है. इसके जरिए उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी. इसमें उन्होंने एक मजबूत महिला का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. 

Vastraharan of Draupadi (1989)

रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ

इसके साथ ही रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो साल 1992 में उन्होंने ध्रबो मुखर्जी से शादी की थी. उनके पति पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की जिंदगी में जल्द ही कड़वाहट भी आने लगी थी. करीब 14 साल के बाद साल 2006 में दोनों अलग रहने लगे थे और फिर उन्होंने ऑफिशियली तलाक ले लिया था. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम आकाश मुखर्जी है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं सादिया खतीब, जो फिल्म ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के साथ कर रहीं रोमांस?

एक्टिंग से राजनीतिक का सफर

वहीं, रूपा गांगुली के एक्टिंग से राजनीतिक सफर के बारे में बात करें तो उन्होंने 2015 में बीजेपी का दाम था और हावड़ा नॉर्थ से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन पहली बार ममता बनर्जी की लहर की वजह से हार मिली थी. लेकिन पार्टी ने उनकी काबिलियत का सम्मान किया और 2016 में पहली बार सीधे राज्यसभा में भेज दिया गया.

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *