Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

कृष्णावतारम् पार्ट 1 | Krishnavataram Part 1 Day 3 box office collection Lord Krishna Siddharth Gupta growth

कृष्णावतारम् पार्ट 1 | Krishnavataram Part 1 Day 3 box office collection Lord Krishna Siddharth Gupta growth

‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ को लेकर फैंस में बज देखने को मिल रहा है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई की. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.

‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 1713 शोज मिले. वहीं फिल्म ने 27.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने हिंदी में 2.15 करोड़ कमाए. वहीं तमिल में 3 लाख और तेलुगू में 7 लाख कमाए. 

फिल्म ने टोटल 3.82 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 4.57 करोड़ का कलेक्शन किया. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 42 लाख की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ. दूसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji BO Day 9: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 70 करोड़ क्रॉस हुआ कलेक्शन

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

एबीपी न्यूज ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान श्रीकृष्ण के रोल में जंचे है.  वहीं राधा के रोल में सुष्मिता भट्ट बेहद प्यारी लगी हैं. फिल्म में संस्कृति जयना सत्यभामा के रोल में हैं. वहीं निवाशिनी कृष्णन रुक्मणि के रोल में नजर आई हैं. सभी की एक्टिंग को फैंस ने बहुत प्यार किया.

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor Son Name: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो

फिल्म की डिमांड बढ़ गई है. इसी वजह से शोज बढ़ाए गए हैं. पहले दिन 510 शोज थे. दूसरे दिन 1549 शोज मिले. वहीं तीसरे दिन 1713 शोज मिले. हार्दिक गज्जर की ये फिल्म फैंस का दिल जीत रही है. इरशाद कामिल ने लिरिक्स लिखे हैं. वहीं प्रसाद एस ने म्यूजिक दिया है. फिल्म का म्यूजिक पसंद किया जा रहा है. वहीं फिल्म विजुअल्स भी फैंस का दिल जीत रहे हैं.

फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा दिखेगा. वहीं फिल्म के 5-6 करोड़ तक कमाने की खबरें हैं.  

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *