Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘कमी महसूस नहीं हुई…’, पलक तिवारी को कभी नहीं आई पिता की याद, मां श्वेता को लेकर कही ये बात

‘कमी महसूस नहीं हुई…’, पलक तिवारी को कभी नहीं आई पिता की याद, मां श्वेता को लेकर कही ये बात

पलक तिवारी ने इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘लुख्खे’ के प्रमोशन में बिजी है. उनकी ये सीरीज आज, 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. वहीं हाल ही में प्रोमोशन के दौरान पलक ने अपने बचपन और परवरिश को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी मां श्वेता तिवारी ने उन्हें सिंगल मदर के तौर पर पाला, और उनके परिवार का मजबूत सपोर्ट सिस्टम हमेशा उनके साथ रहा, जिसकी वजह से उन्हें कभी भी प्यार या देखभाल की कमी महसूस नहीं हुई.

पलक तिवारी की कभी नहीं आई पिता की याद
पलक तिवारी ने हाल ही में युवा संग बातचीत में कहा, ‘मुझे कभी ये चीज़ परेशान नहीं करती थी. एक बच्चा स्पंज की तरह होता है. वो वही सीखता है जो उसके पैरेंट्स दिखाते हैं. मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मेरी जिंदगी में कुछ कमी है.’ उन्होंने यह भी कहा कि उनका बचपन बहुत प्यार भरे माहौल में बीता और उनका घर हमेशा ‘फुल हाउस’ जैसा था.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनकी नानी और मां दोनों ने उनकी परवरिश में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास मेरी नानी, मेरी मां और मेरा पूरा परिवार था. इसलिए मुझे कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई.’

ये भी पढ़ेंः Mothers Day 2026: मदर्स डे को लेकर उत्साहित दीपिका सिंह, बोलीं- मां बनना जिंदगी का बेहद खूबसूरत अहसास

मां की पैरेंटिंग पर की बात
पलक ने अपनी मां की प्रोटेक्टिव नेचर का भी जिक्र किया और बताया कि श्वेता तिवारी हमेशा उन्हें लेकर बहुत सख्त और सुरक्षित रही हैं. उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब किसी ने उनके पिता को लेकर गलत बात कही थी, तो उनकी मां तुरंत जाकर उनके पक्ष में खड़ी हो गईं और साफ कहा कि उनका परिवार उनके साथ है. इसी बातचीत में पलक ने अपनी नानी के साथ अपने खास रिश्ते पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बचपन में उनकी मां शूटिंग में व्यस्त रहती थीं, इसलिए उनकी परवरिश में नानी का बहुत बड़ा योगदान रहा. 

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं विजय

बता दें, श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई थी, जिनसे उन्हें बेटी पलक तिवारी हैं. राजा चौधरी से तलाक के बाद उन्होंने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा रेयांश कोहली है.

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *