Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

‘संतूर मम्मा’ हैं ये 8 हसीनाएं, उम्र का गलती से भी नहीं होगा अंदाजा, तीसरी नंबर वाली अदाओं में हैं सबपर भारी

‘संतूर मम्मा’ हैं ये 8 हसीनाएं, उम्र का गलती से भी नहीं होगा अंदाजा, तीसरी नंबर वाली अदाओं में हैं सबपर भारी

Last Updated:

90 के दौर के कुछ टीवी ऐड ऐसे हैं जिन्हें आप आजतक नहीं भूले होंगे. फेविकोल का वो मजबूत जोड़ हो या फिर संतूर मम्मा की खूबसूरती… कुछ ऐड बस हमेशा के लिए दिलों में बस गए हैं. बॉलीवुड और टीवी जगत में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो असल जिंदगी में संतूर मम्मा हैं. उनकी खूबसूरती और अदाओं को देख उनकी उम्र का बिलकुल भी अंदाजा नहीं होगा.

नई दिल्ली. सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. सोनम 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. सोनम कपूर के स्टाइल और उनके फैशन को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है. डीवा असल जिंदगी में संतूर की वो खूबसूरत मम्मी हैं. (फोटो: sonamkapoor/Instagram)

जेनेलिया डिसूजा दो बच्चों की मां हैं. लंबे समय तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद जेनेलिया ने फिल्मों में वापसी की है. हाल ही में पति रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई है. फिल्म को देशभर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. जेनेलिया के लुक और पर्सनैलिटी से उनकी उम्र का बिलकुल भी अंदाजा नहीं होता है. वो खूबसूरती और अदाओं में किसी से कम नहीं हैं.(फोटो: geneliad/Instagram)

इस लिस्ट में श्वेता तिवारी का नाम शामिल न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. वो संतूर मम्मी की असली हकदार हैं. दो बच्चों की मां होने के बावजूद श्वेता ने अपने आपको जबरदस्त तरीके से फिट रखा है. श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी 25 साल की हैं. दोनों मां-बेटी खूबसूरती में सबपर भारी हैं.(फोटो: shweta.tiwari/Instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कल्कि कोचलिन अब मुंबई से दूर गोवा के बीच किनारे बस गई हैं. एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ वहीं रहती हैं. वो फिल्मी प्रोजेक्ट के लिए समय-समय पर मुंबई आना-जाना करती रहती हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस यंग हसीनाओं को टक्कर देती हैं. (फोटो: kalkikanmani/Instagram)

आमना शरीफ ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी किस्मत आजमाई. एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों में काम किया है. आमना शरीफ भी एक मां हैं, लेकिन उनका ग्लैमर और फैशन गेम आज भी एक नंबर है. वो इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश मम्मी की फेहरिस्त में शामिल हैं.

सुरवीन चावला दमदार अभिनय और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं. वेब सीरीज से फिल्मों तक अपने शानदार एक्टिंग का परिचय दे चुकीं सुरवीन ने साल 2015 में अपने दोस्त अक्षय ठक्कर से शादी की. वो अपनी लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. (फोटो: surveenchawla/Instagram)

बिपाशा बसु 90 के दशक में हॉटनेस और बोल्डनेस का पर्याय थीं. उन्होंने अपने लुक और अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लिया था. इन दिनों बिपाशा बसु कैमरे से दूर अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं. बिपाशा बसु सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के झलकियां दिखाती रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस का पूरा ध्यान बेटी देवी के साथ समय बिताने पर है.

अनुष्का शर्मा दो बच्चों की मां हैं. मां बनने के बाद से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं. वो सादगी से अपने परिवार के साथ एक सामान्य जिंदगी जीना पसंद करती हैं. अनुष्का शर्मा ने आजतक अपने बच्चों की फोटो शेयर नहीं की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *