Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

सनी देओल को टक्कर देने वाला एक्टर, मिथुन चक्रवर्ती संग भी किया काम, फ्लॉप होते ही कपड़े बचने का बना लिया था मन

सनी देओल को टक्कर देने वाला एक्टर, मिथुन चक्रवर्ती संग भी किया काम, फ्लॉप होते ही कपड़े बचने का बना लिया था मन

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार का सफर आसान नहीं होता. कई सितारे ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वक्त के साथ काम कम होता गया. 90 के दशक के एक्टर रवि बहल की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही.

नई दिल्ली. रवि बहल का जन्म 10 मई 1966 को मुंबई में हुआ था. वह फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता श्याम बहल जाने-माने फिल्म निर्माता थे. बचपन से ही फिल्मों का माहौल मिलने की वजह से रवि का रुझान भी एक्टिंग की तरफ हो गया था.

उन्होंने साल 1980 में फिल्म मोर्चा से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद 1984 में वह इंतिहा में नजर आए. धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी.

रवि बहल को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म नरसिम्हा से मिली. इस फिल्म में सनी देओल और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे. फिल्म का गाना हमसे तुम दोस्ती कर लो उस दौर में काफी हिट हुआ था. इस गाने में रवि बहल के स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद उन्होंने दलाल, अग्नि साक्षी और गुलाम-ए-मुस्तफा जैसी फिल्मों में काम किया. रवि बहल ने मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और रवीना टंडन जैसे कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की.

हालांकि कई फिल्मों में नजर आने के बावजूद रवि बहल को वह स्टारडम नहीं मिल पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. धीरे-धीरे फिल्मों में उनके मौके कम होने लगे और उन्हें छोटे रोल मिलने लगे.

करियर के इस मुश्किल दौर में रवि बहल काफी परेशान रहने लगे. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने तक का मन बना लिया था. इतना ही नहीं, वह कपड़ों का बिजनेस शुरू करने के बारे में भी सोचने लगे थे.

उन्हें लगने लगा था कि शायद अब फिल्मों में उनके लिए ज्यादा मौके नहीं बचे हैं. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था.साल 1996 में उनकी मुलाकात जावेद जाफरी से हुई. इसके बाद दोनों ने मिलकर टीवी शो बूगी वूगी शुरू किया. यह शो देखते ही देखते भारतीय टेलीविजन का सबसे पॉपुलर डांस शो बन गया.

बूगी वूगी में रवि बहल का मजाकिया अंदाज, डांस और होस्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई. इसी शो ने उन्हें दोबारा पहचान दिलाई और आर्थिक तौर पर भी मजबूत बनाया. एक समय था जब रवि बहल फिल्मों को छोड़ने की सोच रहे थे, लेकिन टीवी ने उनकी किस्मत बदल दी. लंबे समय बाद उन्होंने वेब सीरीज द नाइट मैनेजर से वापसी की, जहां उनके काम को काफी सराहा गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *