Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

थलापति के शपथ समारोह से पहले बहन ने जताई खुशी, वीडियो में दिखीं भावुक, जेनिलिया डिसूजा ने जीत पर दी प्रतिक्रिया

थलापति के शपथ समारोह से पहले बहन ने जताई खुशी, वीडियो में दिखीं भावुक, जेनिलिया डिसूजा ने जीत पर दी प्रतिक्रिया

Last Updated:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वह मुख्यमंत्री बनने के करीब हैं. उन्हें सीपीआई और सीपीआईएम के साथ-साथ कांग्रेस का भी सपोर्ट मिला. अब उनकी बहन कीर्तना ने खुशी जाहिर की है. वहीं, जेनेलिया डिसूजा ने भी प्रतिक्रिया दी.

ख़बरें फटाफट

थलापति के शपथ समारोह से पहले बहन ने जताई खुशी, जेनेलिया ने किया रिएक्टZoom

जेनेलिया डीसूजा ने थलापति विजय की जीत पर प्रतिक्रिया दी.

मुंबई. जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में थलापति विजय की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा जा रहा है कि थलापति विजय जल्द ही तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. दोनों कलाकारों ने साल 2005 की फिल्म ‘सचिन’ और 2011 की एक्शन-मसाला फिल्म ‘वेलायुधम’ में साथ काम किया था. जेनेलिया ने विजय को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत तमिलनाडु के लोगों की जीत है. वहीं, थलापति की बहन कीर्तना ने भी खुशी जाहिर की है. इसका वीडियो सामने आया है.

एएनआई को मुताबिक, अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की बहन को मीडिया ने चेन्नई स्थित उनके घर के बाहर देखा, जहां उन्होंने अपने भाई को समर्थन देने के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस पर प्राउड महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा,”हम बहुत खुश हैं. सभी का धन्यवाद. हम बहुत खुश और गौरवान्वित हैं.”



Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *