Last Updated:
वैसे तो बॉलीवुड सुपर स्टार सार्वजनिक रूप से अपनी कोई ख्वाहिश कम ही जाहिर करते हैं. फिर भी कई बार कुछ ऐसे मौके आ जाते हैं, जब दिल की बात जुबान पर आ जाती है. एक बॉलीवुड सुपर स्टार ने तो एक चैट शो में अपनी ही सास को डेट पर ले जाने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने अपनी सास को डेट पर ले जाने की वजह का भी खुलासा किया था. इसी सुपर स्टार ने 90 के दशक में खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा संग एक फिल्म में बोल्ड सीन दिए थे. सास अपने जमाने की लीजेंड एक्ट्रेस रही हैं. यह सुपर स्टार 100 करोड़ी फिल्मों का बादशाह है. अब 20 से ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं.

90 के दशक के एक बॉलीवुड सुपर स्टार बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं. हाल ही में उनकी एक फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. इसी बॉलीवुड सुपर स्टार ने एक बार कॉफी विद करन शो में अपनी सास को डेट पर ले जाने की ख्वाहिश जताई थी. बॉलीवुड सुपर स्टार 100 करोड़ी फिल्मों के ‘किंग’ कहे जाते हैं. अब तक 20 से ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं. इनकी पत्नी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. जी हां, हम सुपर स्टार अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं. वो अपनी सास डिंपल कपाड़िया को डेट पर ले जाना चाहते थे. उन्होंने पूरी रात का प्लान भी करण जौहर से शेयर किया था. आखिर क्या था वो प्लान, आइये जानते हैं.

अक्षय कुमार ने 1991 की फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शांतिप्रिया उनके अपोजिट थीं. फिल्मों में आने से पहले वो मार्शल आर्ट्स सिखाते थे. अक्षय की पहली हिट फिल्म 1992 में ‘खिलाड़ी’ थी. अक्षय कुमार ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000)जैसी फिल्मों में काम किया. अब तक 145 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं. बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे काजोल के सबसे फेवरेट हीरो अक्षय कुमार ही थे. अक्षय कुमार के अफेयर भी बहुत चर्चा में रहे. रवीना टंडन, पूजा बत्रा से लेकर शिल्पा शेट्टी के साथ उनका नाम जोड़ा गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में एक्ट्रेस रेखा के साथ काम किया था. फिल्म का एक गाना ‘इन दा नाइट नो कंट्रोल’ को रेखा-अक्षय कुमार को बहुत ही अश्लील तरीके से फिल्माया गया था. इस गाने को सुमित्रा अय्यर ने गाया था. रेखा ही फिल्म की मेन विलेन थी. रेखा-अक्षय कुमार के बीच केमिस्ट्री देखकर पूरी इंडस्ट्री में दोनों के बीच अफेयर की चर्चा हुई थी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि रेखा का मैडम माया वाला रोल पहले डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था. अक्षय कुमार के साथ बोल्ड रोमांटिक सॉन्ग के चलते उन्होंने फिल्म करने से इनकार किया था. आगे चलकर डिंपल कपाड़िया ही अक्षय कुमार की सास बनीं.

ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज बरसात (1995) फिल्म से किया था. ‘जान’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. 2000 में ‘मेला’ फिल्म के फ्लॉप हो जाने से उनका दिल टूट गया. उन्होंने 17 जनवरी 2001 को अक्षय कुमार से शादी कर ली.

यह भी दिलचस्प है कि शादी से पहले डिंपल कपाड़िया को उनकी एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय कुमार गे (समलैंगिक) हैं. इस वजह से डिंपल को शक हुआ था. उन्होंने जांच-पड़ताल भी करवाई थी. ट्विंकल खन्ना ने कॉफी विद करन शो में इसका खुलासा किया था.

अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करन’ शो में एक बार अपनी सास डिंपल कपाड़िया को डेट पर ले जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी. करण जौहर ने उनसे सवाल पूछा था कि अगर आप अनमैरिड होते तो किसी एक्ट्रेस को डेट पर ले जाते. इस पर जवाब देते हुए अक्षय ने कहा था कि वो डिंपल कपाड़िया को डेट पर ले जाते. उन्होंने यह भी कहा कि वो पूरी रात उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना के बारे में बातें करते.

ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसी साल उन्होंने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. उस समय डिंपल सिर्फ 16-17 साल की थीं. इस शादी की बहुत चर्चा हुई थी. राजेश खन्ना उनसे उम्र में करीब 15-16 साल बड़े थे. हालांकि आपसी मतभेदों के कारण दोनों 1982 में अलग हो गए लेकिन कभी तलाक नहीं लिया.