Protool
  • Please enable News ticker from the theme option Panel to display Post

33 साल पहले आई सुपरहिट, मीनाक्षी शेषाद्रि को चलती गाड़ी के छत पर करना था शूट, ऋषि कपूर ने दिखाई ‘हीरोगिरी’

33 साल पहले आई सुपरहिट, मीनाक्षी शेषाद्रि को चलती गाड़ी के छत पर करना था शूट, ऋषि कपूर ने दिखाई ‘हीरोगिरी’

Last Updated:

मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर और सनी देओल के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दामिनी’ के 33 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी खास यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि ‘जबसे तुमको देखा है सनम’ के शुरुआती दृश्य में उन्हें चलती कार की छत पर बैठकर शूट करना था, जो किसी स्टंट से कम नहीं था. मीनाक्षी के मुताबिक, इस चुनौतीपूर्ण सीन को आसान बनाने में ऋषि कपूर की शांत ड्राइविंग और कैमरा टीम के साथ उनका शानदार तालमेल अहम रहा.

33 साल पहले आई सुपरहिट, मीनाक्षी शेषाद्रि को चलती गाड़ी के छत पर करना था शूटZoom

एक्ट्रेस की 33 साल पहले आई फिल्म ब्लॉकबस्टर थी.

नई दिल्ली.  मीनाक्षी शेषाद्रि की यादगार फिल्म ‘दामिनी’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि महिलाओं पर केंद्रित मजबूत कहानियों को नई पहचान भी दी. अब फिल्म के 33 साल पूरे होने पर मीनाक्षी ने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसने प्रशंसकों को पुरानी यादों में पहुंचा दिया.

मीनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘जबसे तुमको देखा है सनम’ को याद किया. इसको याद करते हुए उन्होंने बताया कि इस रोमांटिक गाने का एक सीन उनके लिए किसी स्टंट से कम नहीं था. गाने की शूटिंग मैसूर की हरी-भरी वादियों में हुई थी. स्क्रीन पर यह दृश्य बेहद खूबसूरत और सहज नजर आता है, लेकिन इसे फिल्माना आसान नहीं था.

मीनाक्षी को गाड़ी की छत पर बैठकर करनी थी शूटिंग

एक्ट्रेस के मुताबिक, गाने के शुरुआती शॉट में उन्हें चलती कार की छत पर बैठना था. कार आगे बढ़ रही थी और उन्हें पूरे संतुलन के साथ कैमरे की ओर देखकर रोमांटिक भाव देने थे. मीनाक्षी ने कहा कि यह अनुभव काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि हल्की सी चूक भी दृश्य को बिगाड़ सकती थी. उन्होंने बताया कि इस मुश्किल शॉट को आसान बनाने का श्रेय ऋषि कपूर को जाता है.

ऋषि कपूर ने बचाया सीन

ऋषि कपूर ने न सिर्फ कार को बेहद सावधानी से चलाया, बल्कि कैमरा टीम के साथ शानदार तालमेल भी बनाए रखा. उनकी शांत और आत्मविश्वास से भरी मौजूदगी ने मीनाक्षी को सहज महसूस कराया और शॉट बिना किसी परेशानी के पूरा हो गया. मीनाक्षी ने अपने पोस्ट में लिखा कि दामिनी एक गंभीर और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म थी, लेकिन इसके गाने भी उतने ही मधुर और यादगार थे. उन्होंने कहा कि जबसे तुमको देखा है सनम आज भी उनके पसंदीदा गीतों में शामिल है.

‘दामिनी’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ ऋषि कपूर, सनी देओल, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा और रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे.फिल्म की कहानी ‘दामिनी’ नाम की एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही घर में हुए अपराध की गवाह बनती है. जब परिवार सच छिपाने की कोशिश करता है, तब ‘दामिनी’ न्याय के लिए सबके खिलाफ खड़ी हो जाती है. उस दौर में यह कहानी बेहद साहसी मानी गई थी और दर्शकों ने इसे दिल से अपनाया.

मीनाक्षी शेषाद्रि का निभाया दामिनी का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे मजबूत महिला पात्रों में गिना जाता है. वहीं सनी देओल का वकील गोविंद वाला किरदार और उनका मशहूर संवाद ‘तारीख पे तारीख’ आज भी लोगों की जुबान पर है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *