Protool

1 गाना, 7 अजूबे और 7 शाही अवतार, ऐश्वर्या राय का 6.41 मिनट का वो गाना, जो कहलाता है सिनेमाई मास्टरपीस

Last Updated:

ऐश्वर्या राय का नाम आते ही आंखों के सामने कई यादगार गाने तैरने लगते हैं. कभी उनकी मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बनाया तो कभी उनके डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने गानों को अमर बना दिया. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा गीत भी है, जिसने मनोरंजन से आगे बढ़कर भारतीय सिनेमा की भव्यता का नया पैमाना तय किया. इस गाने को फिल्माने के लिए मेकर्स ने ऐसा जोखिम उठाया, जिसके बारे में उस दौर में सोचना भी मुश्किल था. शानदार लोकेशंस, बदलते शाही लुक्स और बड़े विजन के साथ तैयार हुआ यह गीत आज भी फिल्म प्रेमियों के लिए किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं माना जाता. चलिए बताते हैं ये कौन सा गाना है.

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय के करियर में कई ऐसे गाने रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्मों को नहीं, बल्कि उनकी स्टारडम को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. कभी निंबूड़ा-निंबूड़ा की लोक रंग में रंगी अदाएं, कभी कजरा रे का दिलकश अंदाज, तो कभी बरसो रे मेघा में बारिश संग थिरकता उनका जादू… ऐश्वर्या ने हर दौर में अपने गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है. लेकिन उनके करियर में एक ऐसा गीत भी है, जिसे महज गाना नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तमाशा कहा जाता है. करीब साढ़े छह मिनट लंबे इस गीत के लिए फिल्म की टीम दुनिया के सात अजूबों तक पहुंची थी. दिलचस्प बात यह रही कि हर लोकेशन पर ऐश्वर्या का रूप भी बदलता गया और वह अलग-अलग शाही अवतारों में नजर आईं. भव्यता, संगीत, कॉस्ट्यूम और विजुअल्स का ऐसा संगम उस दौर में शायद ही किसी भारतीय फिल्म में देखने को मिला था. यही वजह है कि आज भी यह गीत भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रस्तुतियों में गिना जाता है. क्या आप अंदाजा लगा पाए हम किस गाने की बात कर रहे हैं? फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई भव्य गाने बने, लेकिन कुछ गीत ऐसे भी हैं जिन्हें सिर्फ गाना कहना उनके साथ नाइंसाफी होगी. साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म जीन्स का गीत ‘अजूबा’ उन्हीं में से एक है. महज 6 मिनट 41 सेकेंड लंबे इस गाने ने वह कारनामा कर दिखाया था, जिसके बारे में उस दौर में सोचना भी मुश्किल माना जाता था. दुनिया के सात अजूबों के बीच फिल्माया गया यह गीत आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रस्तुतियों में गिना जाता है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai,  Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans,  7 wonders and 7 royal avatars of  Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs,  A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

  1998 में जब भारतीय सिनेमा में बड़े बजट और वैश्विक विजन वाली फिल्मों की शुरुआत हो रही थी, तब तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसा रत्न पेश किया जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि तकनीक, संगीत और सीन्स के मामले में नया मानक स्थापित कर दिया. फिल्म ‘जीन्स’ शंकर द्वारा लिखित, निर्देशित है. यह तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 24 अप्रैल 1998 को रिलीज हुई. फिल्म लगभग 3 घंटे की थी. इसे अशोक अमृतराज और मुरली मनोहर ने प्रोड्यूस किया था. उस समय यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसका बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रशांत और ऐश्वर्या राय थे. नासीर, लक्ष्मी और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. कहानी जुड़वां भाइयों और प्रेम-रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हास्य, इमोशन और बड़े पैमाने के सॉन्ग सीक्वेंस शामिल हैं. लेकिन फिल्म को यादगार बनाने वाला सबसे बड़ा फैक्टर था उसका आइकॉनिक गाना ‘पोवुक्कुल’ (तमिल), जिसे हिंदी वर्जन में ‘अजूबा’ कहा गया. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai,  Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans,  7 wonders and 7 royal avatars of  Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs,  A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

ए आर रहमान के संगीत निर्देशन में बने इस गाने को हरिहरन और साधना सरगम ने गाया. 6 मिनट 41 सेकेंड के इस गाने में दुनिया के सात अजूबों को खूबसूरती से दिखाया गया है. शंकर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान वाकई विश्व के प्रमुख सात अजूबों के पास जाकर सीन फिल्माए, जो 1998 के समय में बेहद दुर्लभ और खर्चीला काम था.

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

गाने में ऐश्वर्या राय को ‘आठवां अजूबा’ करार दिया गया है. गाने के बोल और थीम ऐश्वर्या की सुंदरता को इन सात अजूबों से भी बढ़कर बताते हैं. दर्शक आज भी इस गाने को देखकर रोमांचित होते हैं क्योंकि इसमें मिस्र के पिरामिड, चीन की ग्रेट वॉल, इटली का कोलोसियम, अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, फ्रांस का एफिल टॉवर, भारत का ताजमहल और अन्य प्रतिष्ठित स्मारकों की झलक दिखाई गई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

निर्देशक एस शंकर की फिल्म जीन्स में ऐश्वर्या राय ने ऐसा शाही अंदाज दिखाया था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. गाने की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि हर अजूबे के साथ ऐश्वर्या का लुक भी बदलता था. उनके कॉस्ट्यूम, हेयरस्टाइल और मेकअप को उस देश की सांस्कृतिक पहचान और शाही विरासत से प्रेरित रखा गया था. 1998 में रिलीज हुई फिल्म के इस गाने में उस दुनिया के 7 अजूबों को शामिल किया गया था. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

ऐश्वर्या राय के कॉस्ट्यूम्स और मेकओवर पर भी विशेष ध्यान दिया गया था. हर अजूबे के साथ उनका नया रूप सामने आता था, जिससे गाने को एक अंतरराष्ट्रीय और राजसी एहसास मिलता था. यही वजह थी कि यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं रहा, बल्कि फैशन, पर्यटन और भारतीय सिनेमा की तकनीकी महत्वाकांक्षा का उदाहरण बन गया. ये लुक्स पूरी तरह से स्क्रैच से तैयार किए गए थे क्योंकि उस समय ग्लोबल फैब्रिक और ज्वेलरी आसानी से उपलब्ध नहीं थी. हर कॉस्ट्यूम को महाद्वीपों के बीच शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से मैनेज करना एक बड़ी चुनौती थी. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

‘जींस’ रिलीज के समय ब्लॉकबस्टर रही. इसने कई अवॉर्ड्स जीते, जिनमें बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और ए.आर. रहमान को म्यूजिक के लिए सम्मान शामिल थे. फिल्म ने न सिर्फ तमिल सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा को वैश्विक पटल पर ले जाने में मदद की. शंकर की निर्देशन शैली, जो बड़े विजन, बड़े सेट्स और इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग पर आधारित थी, बाद में ‘एन्थिरन’, ‘2.0’ जैसी फिल्मों में भी दिखी. वहीं, ऐश्वर्या राय के लिए यह फिल्म करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई. मिस वर्ल्ड 1994 विजेता ऐश्वर्या ने इस फिल्म से अपनी अभिनय क्षमता और स्टाइल आइकॉन इमेज को मजबूत किया. प्रशांत के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आई. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai song, Aishwarya Rai song ajooba, why Song ajooba called cinematic masterpiece, 1998 film jeans, 7 wonders and 7 royal avatars of Aishwarya Rai in one Song, Hariharan hit Songs, Sadhana Sargam hit Songs, A.R. Rahman, ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय का गाना, ऐश्वर्या राय का गाना अजूबा, क्यों सॉन्ग अजूबा को सिनेमाई मास्टरपीस कहा जाता है, 1998 की फिल्म जीन्स, 7 अजूबे और एक गाने में ऐश्वर्या राय के 7 शाही अवतार

आज जब 28 साल बीत चुके हैं, तब भी ‘अजूबा’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. शंकर ने साबित किया कि कहानी अच्छी हो तो बजट, लोकेशन और टेक्नोलॉजी उसे और भी यादगार बना सकती है. ‘जींस’ आज भी उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है जो भारतीय सिनेमा की ग्लोबल महत्वाकांक्षा को दर्शाती हैं. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *