
Last Updated:
Sunny Deol Upcoming Movies 2026 : सनी देओल बॉलीवुड के ऐसे हीरो है जिनका स्टारडम 68 साल की उम्र में भी बरकरार है. हिंदी सिनेमा में सुपर स्टार के मायने सनी देओल ने बदल दिए हैं. इस उम्र में भी वो अपने दम पर फिल्मों को हिट करा रहे हैं, यह सामान्य बात नहीं है. यही वो ‘औरा’ है, उनका करिश्माई स्टारडम है ओ सनी देओल को अन्य बॉलीवुड सुपर स्टार से अलग बनाता है. बॉर्डर 2 फिल्म की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की अगली मूवी कौन सी आएगी, यह जानने के लिए फैंस बेताब हैं. सनी देओल की 10 फिल्में आने वाली हैं. ये फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं.
एक्शन हीरो सनी देओल की अगली फिल्म कौन सी आएगी, इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेताब हैं. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल ने फिल्म के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी दहाड़ लगाई थी. फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. सनी देओल की 10 फिल्में आने वाली हैं. 2027 में भी वो बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरेंगे. सबसे दिलचस्प बात यह है कि केजीएफ स्टार यश जरूर टेंशन में आ गए हैं. दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होना तय है. सबसे ज्यादा चर्चा ‘गबरू’ और ‘बंटवारा 1947’ को लेकर है. ये फिल्में सिनेमाघरों में कब आएंगी, इनकी कहानी क्या होगी, सनी देओल ने इन फिल्मों के लिए कितनी फीस ली है, आइये जानते हैं……..
सबसे पहले बात करते हैं सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गबरू’ जिसका डायरेक्शन शशांक उदापूरकर ने किया है. इस फिल्म की कहानी भी शशांक उदापूरकर ने ही लिखी है. फिल्म में सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी स्टारर यह मूवी पहले मार्च 2025 में रिलीज होनी थी. ‘धुरंधर 2’ से क्लैश टालने के लिए इसकी रिलीज डेट 8 मई 2026 कर दी गई थी. अब फिल्म कब रिलीज होगी, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी कई फिल्में आने वली हैं लेकिन एक मूवी बेहद खास है. उसका नाम ‘गबरू’ है. पहले वही आएगी.’ ‘गबरू’ फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो भी है. इसलिए यह मूवी और खास हो जाती है. फिल्म का बजट 45-50 करोड़ बताया जाता है.
‘गबरू’ फिल्म की कहानी क्या होगी? इस बारे में सनी देओल ने ही अपने एक इंटरव्यू ने बताया था. उन्होंने कहा था, ‘गबरू फिल्म मेरे दिल के लिए बेहद खास है. इस फिल्म में मुझे एक ऐसा कैरेक्टर मिला. पूरे देश में जितने भी लोग हैं, छोटी जगह से हमेशा इस उम्मीद से आते हैं कि बड़े शहर जाऊं, कुछ बनूंगा. यह कहानी वैसे ही एक इंसान की है. शहर उसे एक ऐसे चक्र में फंसा लेता है कि वो अब ना तो गांव जा सकता है. क्या करने आया था और क्या हो गया. यह एक इमोशनल फिल्म है.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही ‘बंटवारा 1947’ का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं. ‘बंटवारा 1947’ का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ था. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसे 13 अगस्त 2026 में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि राजकुमार संतोषी-आमिर खान और सनी देओल पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर होगी.
सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बताया था, ‘काफी साल से इस सब्जेक्ट पर राजकुमार संतोषी से बातचीत हो रही थी. गदर के बाद चीजें आसान हुईं. फिल्म की बहुत ही इमोशनल है. फिल्म की कहानी एक नाटक से ली गई है. फिल्म की खत्म शूटिंग हो चुकी है.’
अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और यश के बीच बहुत बड़ा क्लैश होने वाला है. यह पहला मौका होगा जब यश और सनी देओल आमने सामने होंगे. यश की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘टॉक्सिक’ 15 अगस्त 2026 के वीकेंड में रिलीज हो सकती है. इमरान हाशिमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी इसी हफ्ते में रिलीज हो सकती है. इसी हफ्ते में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के रिलीज होने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ तो स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं, सलमान खान के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई हैं. उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ (बैटल ऑफ गलवान) भी अगस्त 2026 में रिलीज की जानी है.
सनी देओल की एक और फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ भी इसी साल 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में आएगी. सनी देओल इसमें भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे. सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम एक्टर लोगों को जो भी रोल मिलता है, उसमें बेस्ट करने की कोशिश करते हैं. हनुमान जी का रोल करना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि कोई नहीं चाहता कि इसमें जरा भी गलती हो. ‘
हर कोई सनी देओल की एक और दमदार फिल्म ‘इक्का’ का अपडेट जानना चाहते हैं. वैसे यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सनी देओल के साथ इसमें अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है. ‘कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का’ तो समय ही बताएगा जब फिल्म रिलीज होगी.
सनी देओल की एक और मल्टी स्टारर फिल्म ‘बाप’ का सबको इंतजार है. जून 2022 में डायरेक्टर विवेक सिंह चौहान ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था. 2023 में इसकी शूटिंग रोक दी गई. जी स्टूडियो और अहमद खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को 2026 में रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म में 90 के दशक के कई बॉलीवुड सुपर स्टार जैसे मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे. फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसी तरह सनी देओल ‘कोल किंग’, ‘फौजी’, ‘सूर्’या, ‘जाट 2’, ‘सफर’, ‘अपने 2’, ‘जय हनुमान’ और ‘गदर 3’ फिल्मों की चर्चा है. हालांकि आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है.


