
Last Updated:
वैसे तो हर फिल्म में संगीतकारों की टीम सिचुएशन के हिसाब से गाने कंपोज करती है. गीतकार सिचुएशन के हिसाब से गाने लिखते हैं. गाने इस हिसाब से लिखे जाते हैं कि कहानी आगे बढ़े. बॉलीवुड फिल्मों में यह ट्रेंड बहुत पुराना है. सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता में पॉप्युलर गाने अहम भूमिका निभाते हैं. पिछले कुछ वर्षों में इस ट्रेंड में बदलाव देखने को मिला है. तीन साल के अंतराल में दो ऐसी फिल्में आईं जिनमें पुराने क्लासिक गाने सुनाई दिए. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मिलकर 4000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. ये दोनों फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं……..
कोई पुराना क्लासिक गाना नई फिल्म की पहचान बन जाए तो इसका श्रेय डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को जाता है जिन्होंने सिचुएशन के हिसाब से गाने का चयन किया. पिछले तीन साल में सिनेमाघरों में दो ऐसी फिल्में आईं जिनके पुरानी फिल्मों के क्लासिक गानों को शामिल किया गया. इन गानों ने जबर्दस्त इंपैक्ट पैदा किया. फिल्म की पॉप्युलैरिटी में चार चांद लगा दिए. दोनों ही फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. दोनों फिल्मों ने मिलकर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. ये फिल्में हैं : एनिमल और धुरंधर. दोनों फिल्में कितनी कामयाब हुईं, आप सब जानते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं रनबीर कपूर-रश्मिका मंदाना तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल स्टारर एनिमल मूवी की जो कि 11 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म भारतीय सिनेमा मोस्ट वायलेंट मूवी की लिस्ट में सबसे ऊपर है. फिल्म ने पूरे देश में एक नई बहस को जन्म दिया. एक नया टर्म रातों-रात चर्चा में आया जिसका नाम था : अल्फा मेल. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, 500 किलो वजनी मशीन गन सब कुछ अनूठा था. मशीन गन की कीमत 45 लाख रुपये बताई गई. फिल्म म्यूजिक सुपरहिट था. बैकग्राउंड म्यूजिक भी हिट था. फिल्म के कुछ गाने ओरिजनल थे तो कुछ गाने पुराने सॉन्ग से इंस्पायर्ड थे. रश्मिका मंदाना की एंगेजमेंट के समय तीन गानों का बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने को मिलता है. एक गाना माइकल जैक्सन का था जबकि दो गाने एआर रहमान के ‘रोजा’ फिल्म के थे. ‘दिल है छोटा सा-छोटी सी आशा’ सॉन्ग की धुन हमें बैकग्राउंड में सुनाई देती है.
जब रनबीर कपूर मशीन गन चलाने जाते हैं तो बैकग्राउंड में एक मराठी गाना ‘डोल्बी वाल्या’ सुनाई देता है. इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया था. यह गाना करीब 700 साल पुराना है और महाराष्ट्र में खूब पॉप्युलर है. फिल्म में जब बॉबी देओल की एंट्री होती है तो हमें एक गाना सुनाई देता है. यह एक बहुत ही पॉप्युलर ईरानी गाना है. बॉबी देओल अपने सिर के ऊपर शराब का एक गिलास रखकर डांस करते नजर आते हैं. ईरान में ‘जमाल जमल एक जमालू जमल कुडू’ गाना बहुत पॉप्युलर है. शादी-पार्टियों में सुनाई देता है. संदीप रेड्डी वांगा ने इसे एनिमल में इस्तेमाल किया. यह गाना अब पूरे भारत में वायरल हुआ.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म में जब रनबीर कपूर रश्मिका मंदाना से शादी करते हैं और हनीमून मनाने के लिए जब जाते हैं तो एक गाना ‘हुआ मैं’ बहुत पॉप्युलर हुआ. इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था. यह गाना कार्तिक आर्यन की फिल्म’फ्रीडी’ के सॉन्ग ‘काला जादू’ से इंस्पायर्ड था. ‘एनिमल’ मूवी का एक और मकबूल गाना ‘सारी दुनिया जला देंगे’ रनबीर कपूर-बॉबी देओल की फाइट के दौरान सुनाई देता है. ओपी नैयर ने साल 1958 में आई ‘फागुन’ फिल्म में इस गाने का म्यूजिक कंपोज किया था. गाने के बोल थे : तुम रूठ के मत जाना, मुझसे क्या शिकवा. गाना मोहम्मद रफी-आशा भोसले की आवाज में था. यही म्यूजिक पंजाबी कल्चर का हिस्सा बन गया. बहुत से लोकगीत इस पर पंजाब में बनाए गए.
रनबीर कपूर की फाइट के दौरान सुनने को मिला ‘अरजन वेली’ सॉन्ग भी बहुत पुराना गाना है. इस गाने का म्यूजिक मनन भारद्वाज ने कंपोज किया है. भूपिंदर बब्बन ने लिरिक्स लिखे और उन्होंने ही इस गाने को गाया है. यह गाना सिख संस्कृति का गीत है जिसे लड़ाई के समय गाया जाता है. यह गाना अर्जुन सिंह नालवा के लिए डैडिकेट था. 18वीं शाताब्दी में पहली बार इस गाने को गाया गया था.
एनिमल फिल्म में एक सीन है जहां पर रनबीर कपूर को पता चलता है कि उसके जीजा ही उसके पिता को मारना चाहते हैं. ऐसा ही सीन हमें फिरोज खान की 1975 की फिल्म धर्मात्मा में देखने को मिलते हैं. फिल्म के अंत में वो अपने डॉन पिता के कातिल जीजा को मार देते हैं. एनिमल मूवी का बजट करीब ₹100 करोड़ का था. दुनियाभर में ₹917.82 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन ₹662.33 करोड़ से रहा. विदेश में ₹255.49 करोड़ की कमाई हुई. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.
इसी तरह आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में भी कई पुराने क्लासिक गानों का इस्तेमाल इतने शानदार अंदाज में किया गया कि फिल्म देखने का रोमांच दोगुना हो गया. ‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. मूवी में कई सीन दिल को चीर देने वाले थे. धुरंधर फिल्म की स्टोरी आदित्य धर ने लिखी. स्क्रीनप्ले ओजस गौतम ने लिखा. फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए.
फिल्म का बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था. शाश्वत सचदेव ने कुछ ओरिजनल गानों के अलावा पुराने गाने को रीमिक्स करके इस्तेमाल किया. सभी गाने सुपरहिट रहे.पुरानी गजलों और कव्वालियों को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया. शाश्वत सचदेव ने ही आदित्य धर की फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ का म्यूजिक कंपोज किया था. ‘धुरंधर’ फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ना दिल दे परदेसी नू’ 1995 से इंस्पायर्ड था. मोहम्मद सदक और रंजीत कौर का गाना था. इस गाने को 2003 में इसे एक बार रीमिक्स किया गया था. ‘धुरंधर’ फिल्म की कव्वाली ‘ना तो कारवां की तलाश है’ 1960 में आई ‘बरसात की रात’ में सुनने के लिए मिली थी. मधुबाला और भारत भूषण की फिल्म थी. संगीतकार रोशन ने कंपोज किया था. साहिर लुधियानवी ने यह कव्वाली लिखी थी.
धुरंधर फिल्म के बैकग्राउंड में ‘पिया तू अब तो आ जा’ (कारवां मूवी) गाना भी सुनने को मिला था. 1981 में आई ‘अरमान’ फिल्म का गाना ‘रंभा हो’ भी धुरंधर में सुनाई देता है. ओरिजनल गाना उषा उथप की आवाज में था. गानों को इस तरह से रीमिक्स किया गया कि नई जनरेशन झूम उठी. ‘धुरंधर’ दो पार्ट में आई. दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ. दो पार्ट में रिलीज दोनों मूवी अब तक 3300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. इस तरह से ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड में नया ट्रेंड स्थापित किया. दोनों ही फिल्मों में पुराने गाने खूब इस्तेमाल किए गए. ये गाने खूब पॉप्युलर भी हुए. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 4300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.


